Sunday, November 1, 2026

रांची के नगड़ी में RIMS-2 की प्रस्तावित जमीन पर पूजा करने से ग्रामीणों को रोका गया, रैयतों ने कहा- धार्मिक परंपरा से हुए वंचित

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के नगड़ी में रिम्स-2 के लिए चिन्हित जमीन पर बुधवार को उस समय विवाद होता नजर आया, जब स्थानीय ग्रामीणों को पारंपरिक धार्मिक पूजा के लिए प्रस्तावित जमीन पर जाने से मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने रोकने की कोशिश की. प्रशासन ने उन्हें वहां जाने की अनुमति नहीं दी. ग्रामीणों ने दावा किया कि इलाके में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती और कई जगह बैरिकेडिंग की गई थी. रास्ता भी बंद कर दिया गया जिससे लोग पूजा स्थल तक नहीं पहुंच सके.

इसे भी पढ़ें : राजकीय श्रावणी मेला, 2026 हुआ शुरू, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा का रखा जाएगा पूरा ख्याल

धार्मिक परंपरा का निर्वहन नहीं

ग्रामीणों ने कहा कि आज होने वाली पूजा किसी आंदोलन या प्रदर्शन का हिस्सा नहीं, बल्कि आदिवासियों की सैकड़ों वर्ष पुरानी धार्मिक परंपरा है. बारिश के आगमन व खेती शुरू करने के पहले इस पूजा के लिए कई तैयारियां की गई थीं और बलि के लिए भेड़ भी खरीदी गई थी. हालांकि प्रशासन की रोक के कारण उन्हें प्रस्तावित जमीन के बाहर ही पूजा करनी पड़ी. लोगों के अनुसार नगड़ी में यह विशेष पूजा हर 12 साल में होती है. प्रशासन ने इसे राजनीतिक गतिविधि मानते हुए पूजा को निर्धारित स्थान पर नहीं होने दिया.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर