Saturday, September 12, 2026

बाइक पर स्टन्ट करते हुए टीकू तलसानिया का वीडियो हुआ वाइरल, पुलिस से मांगी माफी

जाने माने ऐक्टर टीकू तलसानिया और एक्ट्रेस मानसी पारेख के ऊपर अहमदाबाद में केस दर्ज करने का मामला सामने आया है। दरअसल टीकू तलसानिया और एक्ट्रेस मानसी पारेख का एक वीडियो सामने आया है जिसमे दोनों ही ऐक्टर बाइक पर सवार होते हैं और उस दौरान बाइक पर खड़ा होकर स्टन्ट करते नज़र आते है, और टिकू तलसानिया के साथ मानसी पारेख भी बाइक पर खड़ी होकर बाइक चलाती नज़र आती है। ये विडिओ तब रेकॉर्ड की गई है, जब दोनों अपनी गुजराती फिल्म मिसरी का प्रमोशन कर रहे होते हैं।

Tiku

इस विडिओ के सामने आने के बाद पुलिस तुरंत कारवाई करती है और दोनों ऐक्टर को गिरफ्तार कर लेती है और अहमदाबाद पुलिस ने इसकी वीडियो अपने आधिकारिक अकाउंट पर शेयर भी किया। और उसमे लिखा था की वीडियो के आधार पर कारवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दूँ यातायात नियमों का पालन न होने पर दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट 177, 184 के तहत शिकायत दर्ज हुई है। हालांकि गिरफ़्तारी के बाद पुलिस स्टेशन में टीकू तलसानिया और उनकी पूरी टीम माफी मांगती है। अभिनेता टीकू तलसानिया कहते है की ये एक गलतफहमी थी और हम शर्मिंदा है, हम ऐसी कोई गलती दोबारा नहीं करेंगे। हमारा इरादा गलत या किसी को चोट पहुंचाने का बिल्कुल नहीं था। हम सबके लिए सही और सामान्य तरीके से ही काम करना चाहते हैं। आप लोग चैन से और सुरक्षित रहें, और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर