न्यूज डेस्क: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने मुंबई के लोगों से अपील की है कि वे 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क पहुंचें और प्रदर्शन में शामिल हों. इसके लिए पार्टी की ओर से मुंबई पुलिस से अनुमति भी मांगी गई थी, हालांकि पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इस प्रदर्शन का ऐलान किया है.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : SIR 2026: मतदाताओं को सुनवाई के लिए ERO कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं, BLO आवश्यक दस्तावेज करेंगे संकलित
मुंबई पुलिस की अनुमति से इंकार
सीजेपी के प्रदर्शन की तैयारी के बीच स्थानीय नागरिकों की ओर से इसका विरोध भी किया गया. वहीं प्रदर्शन को लेकर मुंबई पुलिस ने CJP को अनुमति देने से इनकार कर दिया है. पुलिस ने इसके लिए बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेशों और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का हवाला दिया है. इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था और अस्पतालों के आपातकालीन वाहनों की आवाजाही जैसे मुद्दों को भी अनुमति नहीं देने की वजह बताया गया है. पुलिस ने शिवाजी पार्क के साइलेंस जोन में शामिल होने का भी हवाला दिया है.
दिल्ली में भी प्रदर्शन की तैयारी
इधर सीजेपी से जुड़े सूत्रों के अनुसार 2 अक्टूबर को जेल भरो आंदोलन का भी ऐलान किया गया है. यह सिर्फ मुंबई ही नहीं, दिल्ली में भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया है. नेहा बोरा और सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव समेत कई लोगों ने प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. प्रदर्शन में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को मुद्दा बनाया गया है. आयोजकों की ओर से दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति भी मांगी गई है. नेहा बोरा का कहना है कि अगर अनुमति नहीं भी मिलती है, तब भी वे लोग प्रदर्शन करेंगे.


