Thursday, October 29, 2026

फर्जी पते पर स्पीड पोस्ट से मंगाकर बेचता था चरस, रांची में चढ़ा पुलिस के हत्थे

रांची : राजधानी में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रांची पुलिस को कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने स्पीड पोस्ट के जरिए चरस मंगाकर उसकी सप्लाई करने वाले एक तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. कोतवाली डीएसपी को सूचना मिली थी कि पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित जतरा मैदान में कुछ अपराधी स्पीड पोस्ट के माध्यम से मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले हैं।

डीएसपी कोतवाली के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। इसी दौरान रात करीब 8:25 बजे एक संदिग्ध युवक वहां पहुंचा, जो पुलिस को देखते ही भागने लगा। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर दबोच लिया।गिरफ्तार युवक की पहचान लाल वेदान्त नाथ शाहदेव (25 वर्ष), निवासी इन्द्रपुरी रोड, सुखदेवनगर, रांची के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान उसके पास से 10.92 ग्राम चरस, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह फर्जी नाम-पते का इस्तेमाल कर स्पीड पोस्ट के माध्यम से मादक पदार्थ मंगवाता था और बाद में रांची के विभिन्न इलाकों में ऊंचे दामों पर उसकी बिक्री करता था।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर