Sunday, November 1, 2026

ईरान के साथ समझौते को अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया ख़ारिज, सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई पर भी बोले

डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एनबीसी न्यूज़ को दिए एक टेलीफ़ोन इंटरव्यू में कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन वह अभी ऐसा करने के इच्छुक नहीं हैं क्योंकि “अभी शर्तें अच्छी नहीं हैं”. हालाँकि उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि वे शर्तें क्या होंगी. ट्रंप ने कहा कि संभावित समझौते का एक हिस्सा यह होगा कि ईरान परमाणु महत्वाकांक्षाएं छोड़ने का वादा करे.

ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई के बारे में भी सवाल उठाए. मोजतबा ख़ामेनेई, ईरान के मारे गए सुप्रीम लीडर नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के बेटे हैं. ट्रंप ने कहा, “मुझे नहीं पता कि वह ज़िंदा भी हैं या नहीं. अब तक कोई उन्हें (दुनिया को) दिखा नहीं पाया है.” अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बात इसलिए कही क्योंकि ख़ामेनेई ने गुरुवार को कैमरे पर बोलने की बजाय लिखित बयान के ज़रिए अपना पहला बयान जारी किया था.

ट्रंप ने आगे कहा, “मैं सुन रहा हूँ कि वह ज़िंदा नहीं हैं, और अगर वह ज़िंदा हैं तो उन्हें अपने देश के लिए बहुत समझदारी भरा क़दम उठाना चाहिए, और वह है सरेंडर करना.” इसके बाद ट्रंप ने उनकी मौत की ख़बर को “अफ़वाह” बताया. ट्रंप ने यह भी कहा कि कई देशों ने होर्मुज़ स्ट्रेट की सुरक्षा में मदद करने की प्रतिबद्धता जताई है, हालांकि उन्होंने उन देशों के नाम बताने से इनकार कर दिया.

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका ने ईरान के तेल निर्यात के लिए अहम केंद्र खार्ग द्वीप को “पूरी तरह तबाह” कर दिया है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा, “हम मज़े के लिए इसे कुछ और बार निशाना बना सकते हैं”. उन्होंने तेल की बढ़ती क़ीमतों को लेकर जताई जा रही चिंताओं को भी ख़ारिज किया. उन्होंने कहा, “दुनिया में बहुत ज़्यादा तेल और गैस है. बहुत कुछ मौजूद है, लेकिन आप जानते हैं कि अभी यह थोड़ा अटका हुआ है. बहुत ज़ल्द यह रुकावट दूर हो जाएगी.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर