Monday, September 14, 2026

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किया दावा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष में गिर चुके थे 8 विमान

डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ख़ुद को इतिहास में नोबेल शांति पुरस्कार का सबसे बड़ा दावेदार बताया है और एक बार फिर से दावा किया है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान समेत 8 युद्ध रुकवाए हैं. ट्रंप ने कहा, “मैंने 8 युद्ध ख़त्म कराए हैं. उनमें से कुछ बस शुरू होने ही वाले थे, जैसे भारत और पाकिस्तान के मामले में जहाँ पहले ही 8 जेट गिराए जा चुके थे. मैंने इसे बिना न्यूक्लियर हथियारों के बहुत जल्दी शांत करवा दिया.”

डोनाल्ड ट्रंप ने ख़ुद को नोबेल शांति पुरस्कार का हक़दार भी बताया है. उन्होंने कहा, “इतिहास में मेरे अलावा मुझे कोई ऐसा नहीं दिखता जिसे नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए. किसी और ने युद्ध नहीं ख़त्म कराए हैं.” ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अमेरिका आकर सार्वजनिक बयान दिया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान और भारत के एक करोड़ लोगों की जान बचाई क्योंकि अगर युद्ध होता तो वह बहुत भयानक होने वाला था.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर