रांची: रांची सांसद व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरूवार को नई दिल्ली में केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उद्योग और रक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक बातचीत हुई। इस मुलाकात के दौरान हुई चर्चा का विस्तृत जानकारी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि आज ही गुरूवार को केंद्रीय संसदीय समिति के एचईसी दौरे की भी चर्चा इस मुलाकात के दौरान हुई है क्योंकि लंबे समय से रांची स्थित एचईसी के पुनर्उद्धार की मांग उठती रही है.
इसे भी पढ़ें : रांची में साइबर ठगों की करतूत, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर दंपती से 3.40 लाख की ठगी

