Friday, October 30, 2026

2029 से पहले देश के 21 राज्यों में लागू होगी समान नागरिक संहिता : अमित शाह

न्यूज डेस्क: गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में कहा कि 2029 से पहले एनडीए शासित सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर दी जाएगी. अमित शाह रविवार से तीन दिन के मुंबई दौरे पर हैं. एक कार्यक्रम में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने यह बयान दिया.

इसे भी पढ़ें : ब्रिक्स 2026 के समापन संबोधन में बोले पीएम मोदी, तीसरे दशक में दुनिया को ठोस नतीजों की उम्मीद

एनडीए शासित सभी 21 राज्यों में लागू

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हमने कई राज्यों में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की है. मुझे विश्वास है कि 2029 से पहले भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए शासित सभी 21 राज्यों में यूसीसी लागू कर दी जाएगी.” उन्होंने साथ ही भारतीय न्याय संहिता को लेकर दावा किया कि “कई राज्यों में सज़ा कराने की दर में एक ही साल के भीतर तीस प्रतिशत वृद्धि हुई है.” हालांकि उन्होंने अपने इस दावे के संदर्भ में कोई प्रमाण नहीं दिया.

मातृभाषा पर क्या बोले

मुंबई के एक कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने मातृभाषा को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सरकार की नीति मातृभाषा को प्राथमिकता देना है. साथ ही वो बोले, “संविधान में राज्यों के लिए मातृभाषा को लेकर निर्देश दिए गए हैं. मैं नहीं मानता कि यह एक बड़ा प्रश्न होने वाला है. कुछ लोग अगर उकसाते हैं तो कभी कभार कुछ घटनाएं हो जाती हैं. मगर राज्यों के पास अनुभवी नेतृत्व है, ज़रूर इससे रास्ते निकालेंगे.”

उन्होंने यह बातें उस सवाल के जवाब में कहीं, जिसमें उनसे पूछा गया था कि एक राज्य से दूसरे राज्य जाने वाले लोगों को मातृभाषा के लिए संघर्ष करना पड़ता है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर