Thursday, October 29, 2026

जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर, सेना का तलाशी अभियान जारी

देश :  जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भारतीय सेना ने आतंकियों की साजिश नाकाम कर दी है। कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में आज यानी शनिवार को सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त अभियान (Joint Operation) चलाया, जिसमें दो आतंकवादी ढेर कर दिए गए। यह ऑपरेशन सेना की व्हाइट चिनार कॉर्प्स द्वारा शुरू किया गया था। सेना के अनुसार खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी सीमावर्ती इलाकों से भारत में घुसपैठ की तैयारी में हैं।

untitled 251589427170 1715860299

इस जानकारी के आधार पर सेना ने ‘ऑपरेशन पिंपल’ शुरू किया। अभियान के दौरान सीमा के पास संदिग्ध हलचल देखी गई। जवानों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और आतंकवादियों को रुकने की चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकवादियों को मौके पर ही मार गिराया।

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि अंधेरे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने बेहतरीन समन्वय के साथ कार्रवाई की। इस दौरान किसी भी भारतीय जवान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इलाके में अभी सघन तलाशी अभियान जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य आतंकी आसपास छिपा न हो।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही, 5 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के किस्तवाड़ जिले के छत्तरू इलाके में भी मुठभेड़ हुई थी। वहां भी सुरक्षाबलों ने पुलिस के साथ मिलकर आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर संयुक्त अभियान चलाया था। सुबह-सुबह शुरू हुए उस ऑपरेशन में भी आतंकियों ने गोलीबारी की थी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

इन लगातार हो रही मुठभेड़ों से यह साफ संकेत मिलता है कि आतंकी संगठन सर्दियों से पहले घुसपैठ की कोशिशों को तेज कर रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से आतंकियों को भेजने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन भारतीय सेना और स्थानीय पुलिस के जवान हर मोर्चे पर सतर्क हैं।

सेना की व्हाइट चिनार कॉर्प्स ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी दी कि केरन सेक्टर में यह अभियान पूरी तरह सफल रहा है। पोस्ट में लिखा गया, “खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी पर आधारित ऑपरेशन पिंपल के तहत केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई है। दो आतंकवादी मारे गए हैं। तलाशी अभियान जारी है।”

Also Read : वाराणसी से पीएम मोदी ने दिखाई चार नए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, देश की रेल यात्रा ने रचा नया इतिहास

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की बढ़ती हलचल के बीच यह सफलता सेना के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस ऑपरेशन से एक बार फिर साबित हुआ है कि भारतीय सुरक्षा बल किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए पूरी तरह तैयार और सक्षम हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर