Tuesday, July 21, 2026

लुधियाना में मुठभेड़ के बाद दो आतंकी गिरफ्तार, ISI से जुड़ा मॉड्यूल बेनकाब

पंजाब : लुधियाना में गुरुवार शाम पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाज़ा के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आतंकियों के पास से दो पिस्टल, 40 से ज्यादा कारतूस और अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई उस समय हुई जब पुलिस को इनके गतिविधियों को लेकर पहले से ही इनपुट मिला था।

इससे एक दिन पहले पुलिस ने हरियाणा के फतेहाबाद निवासी अजय, लुधियाना के शमशेर और बिहार के अर्श नाम के तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से दो हैंड ग्रेनेड और तीन पिस्टल बरामद हुए थे। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके संपर्क में दो और आतंकी हैं, जो लाडोवाल इलाके में सक्रिय हैं। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने गुरुवार शाम नाका लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, दोनों आतंकी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर टोल प्लाज़ा की ओर आ रहे थे। रोकने पर उन्होंने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने चार राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से दो पुलिस की पीसीआर गाड़ी में लगीं। पुलिस ने पहले स्थिति संभालते हुए दो हवाई फायर किए और आतंकियों से हथियार डालने को कहा। लेकिन जब उन्होंने बात नहीं मानी, तो जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे एक आतंकी को पेट और छाती में तीन गोलियां, जबकि दूसरे को एक गोली लगी। दोनों घायल आतंकियों को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए सिविल अस्पताल रेफर किया गया।

मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह आतंकी मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के निर्देश पर काम कर रहा था और पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। उन्होंने कहा कि अभी जांच प्रारंभिक चरण में है, इसलिए किसी विशेष टारगेट या ऑपरेशन का खुलासा करना जल्दबाज़ी होगी।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान के वर्चुअल नंबरों के जरिए संपर्क में था। दोनों घायल आतंकी लाडोवाल इलाके में ग्रेनेड लेने पहुंचे थे। जिनसे ग्रेनेड लिया जाना था, वे तीनों आरोपी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इन तीनों आरोपियों में से एक का संबंध पवन नाम के व्यक्ति से जुड़ा है, जो हैरी का भाई बताया जाता है। हैरी पर मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन आतंकियों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है या नहीं।

Also Read : नेतरहाट में जंगल सफारी की हुई शुरुआत, पर्यटकों के लिए रोमांच का नया ठिकाना

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और अन्य संभावित सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मॉड्यूल के कई और राज़ सामने आ सकते हैं, क्योंकि प्रारंभिक इनपुट के मुताबिक यह मॉड्यूल पंजाब में किसी बड़े धमाके या टारगेट किलिंग को अंजाम देने की तैयारी में था। पुलिस की तत्परता से एक बार फिर पंजाब में बड़ी आतंकी घटना होने से टल गई।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर