जमशेदपुरः दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच के स्पेशल सेल ने कपाली थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आतंकी होने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस साथ ले गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, कपाली थाना क्षेत्र के अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास स्थित एक मकान में सटीक सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी। इसके बाद दो लोगों को कपाली थाना लाया गया और प्रारंभिक पूछताछ के बाद उनको पुलिस दिल्ली लेकर चली गयी।
Highlights:
इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस
खुफिया विभाग को इनपुट मिला है कि जमशेदपुर के कुछ युवकों ने पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग ली है और वे अब स्लीपर सेल के रूप में सक्रिय हैं. हालिया खुफिया रिपोर्टों के बाद सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट है. इंटरपोल ने जमशेदपुर के आजादनगर निवासी अर्शियान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया है. माना जा रहा है कि वह विदेश में बैठकर नेटवर्क का संचालन कर रहा है. अर्शियान का भाई जीशान पहले ही दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है और वर्तमान में जेल में बंद है.
18 स्लीपर सेल सक्रिय होने की आशंका
देश के विभिन्न हिस्सों से पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. रिपोर्टी के अनुसार, जमशेदपुर और इसके आस-पास के इलाकों में कम से कम 18 स्लीपर सेल सक्रिय होने की आशंका है. ये सेल सीधे तौर पर पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में हैं.


