Friday, October 30, 2026

बिहार में घूस लेते 2 राजस्व कर्मी धराएं, जमीन म्यूटेशन के नाम पर हजारों की डिमांड

न्यूज डेस्क: बिहार के पूर्णिया प्रखंड कार्यालय में 2 राजस्व कर्मचारियों को 40 हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. हड़ताल के कारण लाल बाबू रजक को हल्का 1-A 1-B और 1-C का प्रभार दिया गया था. इनके इस हल्के में पूर्णिया शहर का क्षेत्र भी शामिल था. उसी इलाके में उन्होंने जमीन म्यूटेशन के नाम पर 50 हजार रुपए की डिमांड की थी.

पूरे नेटवर्क को खगांल रही निगरानी विभाग

लाल बाबू रजक को रुबी कुंडू ने घूस की रकम दिलाई थी. रुबी कुंडू अभिलेखागार की कर्मी थी और वह जमीन से जुड़े सरकारी दस्तावेजों की स्कैनिंग का काम करती थी. निगरानी विभाग की जांच के अनुसार, जमीन से जुड़े दस्तावेजों को निपटाने में दोनों की मिलीभगत थी. फिलहाल निगरानी टीम पूरे नेटवर्क को खगांल रही है. जमीन मोटेशन के नाम पर कर्मचारी लाल बाबू रजक और रुबी कुंडू को 40 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.

इसे भी पढ़े: कोर्ट ने ठहराया दोषी, फिर भी कुर्सी बरकरार! रघुनंदन उरांव केस ने खोली पोल

म्यूटेशन के नाम पर 50 हजार घूस की डिमांड

निगरानी विभाग के डीएसपी अमरेंद्र तिवारी ने कहा कि गुलाब बाग हसदा निवासी कविता देवी से जमीन म्यूटेशन के लिए 50 हजार रुपए की डिमांड की गई थी. जिसको लेकर उन्होंने निगरानी विभाग पर शिकायत दर्ज कराई थी. घूस मांगने की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई करते हुए लाल बाबू रजक और रुबी कुंडू को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया और गिरफ्तार कर पटना ले जाया गया.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर