न्यूज डेस्क: सूरत के बारडोली पर स्थित उवा गांव के पास महाराष्ट्र पासिंग की 2 लग्जरी बसों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई. इस भयानक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोगों की गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है. वहीं हादसे के बाद अचानक बस में आग लग गई. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी. वहीं मौके पर लोगों की चीख-पुकार मच गई.
Highlights:
आग लगने से मची तबाही
जानकारी के अनुसार, उवा गांव के पास से गुजर रही महाराष्ट्र पासिंग की 2 बसों के बीच जोरदार टक्कर हुई. जिसमें 1 बस सड़क पर ही पलट गई और उसमें अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटों ने पूरी बस को अपने चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर भारी हंगामा और चीख-पुकार मच गई. बस में आग लगने के कारण अंदर फंसे यात्रियों का निकालना मुश्किल हो गया. वहीं दूसरी बस का अगला हिस्सा टक्कर में भयानक तरीके से तबाह हो गया.
इसे भी पढ़े: पलामू में बेटी की हत्याकांड का आरोपी पिता गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले खुलासे
घायलों का इलाज जारी
घटना की जानकारी मिलते ही बारडोली फायर डिपार्टमेंट की टीमें और लोकल पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगी. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया और अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. वहीं घायलों को इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. फिलहाल गंभीर स्थिति को देखते हुए, इस बात का डर है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

