मेदिनीनगर : जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में गुरुवार को कोयल नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए. घटना कान्दू मोहल्ला के पास ज्योति आईटीआई की ओर स्थित नदी घाट की बताई जा रही है.हादसे के बाद दोनों बच्चे लापता हैं. उनकी तलाश की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: पलामू में फोन पर बात करने को लेकर पति से विवाद, जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे कान्दू मोहल्ला के रहने वाले हैं.बताया जा रहा है कि दोनों कोयल नदी में नहाने गए थे. इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई. नदी में दोनों बच्चों के डूबने की खबर से इलाके में चिंता का माहौल है.
फिलहाल एक बच्चे का शव रामजानकी मंदिर के समीप से बरामद कर लिया गया है. जबकि दूसरे की तलाश जारी है. हालांकि, दोनों बच्चों की पहचान, उम्र और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.

