Thursday, July 23, 2026

जमशेदपुर कोर्ट के जिला जज के साथ रजत जयंती में शामिल होने आए 2 बॉडीगार्ड 1 ड्राइवर की धुर्वा डैम में डूबने से मौत।एक की तलाश जारी।

रांची  :  रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई। धुर्वा डैम से तीन पुलिसकर्मियों के शव बरामद किए गए। मृतकों में जमशेदपुर के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (PDJ) के दो बॉडीगार्ड उपेंद्र कुमार सिंह और रॉबिन कुजूर शामिल हैं। तीसरा शव एक सरकारी चालक का है, जिसकी पहचान फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटनास्थल से पुलिस ने दो हथियार और एक दुर्घटनाग्रस्त कार भी बरामद की है।

कैसे हुई घटना?

जानकारी के अनुसार, देर रात कार अनियंत्रित होकर डैम में गिर गई, जिसके कारण तीनों की मौत हो गई। सुबह स्थानीय लोगों ने कार और शवों को देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। नगड़ी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस की टीम डैम से साक्ष्य जुटा रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कार डैम में कैसे गिरी और तीनों पुलिसकर्मी वहां किस काम से पहुंचे थे।

चौथे व्यक्ति की तलाश जारी

सूत्रों के अनुसार, कार में चौथा व्यक्ति भी मौजूद हो सकता है। उसकी खोज के लिए स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना लग रही है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर