Wednesday, November 4, 2026

JSSC CGL मामले में जेल में बंद अभय तिवारी का भाई व पत्नी अब जेपीएससी गड़बड़ी मामले में हुए गिरफ़्तार

रांची: JPSC और JSSC की परीक्षाओं में धांधली करने और पैसे लेकर पेपर लीक करने और परीक्षा में सेटिंग करने के गंभीर आरोपों में जेल में बंद अभय तिवारी उसके भाई अक्षय तिवारी और पत्नी सुषमा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. CID ने अभय तिवारी के भाई अक्षय तिवारी और उसकी पत्नी सुषमा को अगस्त महीने में JSSC CGL परीक्षा से जुड़े केस में गिरफ्तार किया था. इस केस का कांड संख्या 1/2025 है. इस केस में दोनों आरोपियों की जमानत याचिका CID कोर्ट ने खारिज कर दी है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज़, पीएमएलए कोर्ट में शनिवार को सुनवाई

वहीं दूसरी तरफ CID ने अक्षय तिवारी और सुषमा को JPSC परीक्षा घोटाला से जुड़े केस में भी (रिमांड) गिरफ्तार कर लिया है. यानि अब अक्षय तिवारी और सुषमा CID के कांड संख्या 16/2026 में भी आरोपी बनाए गए हैं.  इस पूरे मामले के मास्टर माइंड अभय तिवारी को सीआईडी ने जुलाई महीने गिरफ्तार किया था. जिसके बाद केस की जांच के दौरान मिले सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर अभय तिवारी को JSSC CGL पेपर लीक केस में भी आरोपी बनाया गया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर