Thursday, October 29, 2026

रांची : खलारी के कांटा घर में टीएसपीसी उग्रवादियों की फायरिंग, मौके पर छोड़ा पर्चा

रांची : राजधानी रांची के खलारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह डकरा कांटा घर में टीएसपीसी उग्रवादियों ने हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार अपराधी अचानक कांटा घर पहुंचे, कई राउंड फायरिंग की और एक पर्चा फेंककर मौके से फरार हो गए. फायरिंग के बाद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और कामकाज पूरी तरह ठप हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही खलारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार अपराधी फायरिंग करते नजर आए. घटना की जिम्मेदारी टीएसपीसी संगठन ने ली है. पर्चे में ‘सुदर्शन जी’ के नाम से कोयला और ईंट कारोबारियों को चेतावनी दी गई है कि संगठन की अनुमति के बिना काम करने पर जान-माल की जिम्मेदारी खुद की होगी

घटना के संबंध में खलारी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है. गौरतलब है कि राजधानी में तीन दिनों के भीतर फायरिंग की यह दूसरी घटना है. इससे पहले बुधवार को बीआईटी ओपी क्षेत्र में राहुल सिंह गैंग ने कार शोरूम संचालक को धमकाते हुए फायरिंग और रंगदारी की मांग की थी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर