Wednesday, November 4, 2026

ट्रम्प ने वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को दी धमकी, वेनेजुएला संकट पर बढ़ा अंतरराष्ट्रीय तनाव

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रम्प ने कहा है कि अगर डेल्सी रोड्रिग्ज वह कदम नहीं उठातीं, जिन्हें अमेरिका वेनेजुएला के लिए सही मानता है, तो उनका हाल राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से भी ज्यादा खराब हो सकता है। ट्रम्प ने यह बयान द अटलांटिक को दिए इंटरव्यू में दिया। इससे पहले न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए एक अन्य इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अगर रोड्रिग्ज अमेरिका की बात मान लेती हैं, तो वेनेजुएला में अमेरिकी सेना तैनात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रोड्रिग्ज की प्रतिक्रिया

डेल्सी रोड्रिग्ज ने अमेरिका की ओर से राष्ट्रपति मादुरो को सत्ता से हटाने की कोशिशों की आलोचना की है। उन्होंने अमेरिका से मादुरो को वापस वेनेजुएला भेजने की मांग भी की। रविवार देर रात जारी बयान में रोड्रिग्ज ने कहा कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद भी वेनेजुएला टकराव नहीं, बल्कि संवाद और सहयोग चाहता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में रहकर मिलकर काम करना चाहिए। रोड्रिग्ज ने ट्रम्प से अपील करते हुए कहा कि हमारे लोग युद्ध नहीं, शांति और बातचीत के हकदार हैं। यही संदेश राष्ट्रपति मादुरो का हमेशा रहा है और आज पूरे वेनेजुएला का भी यही संदेश है। उन्होंने यह भी कहा कि वेनेजुएला अमेरिका के साथ विकास और शांति के लिए सहयोग का एजेंडा बनाना चाहता है।

UNSC की आपात बैठक

मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर United Nations Security Council (UNSC) की एक आपात बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में वेनेजुएला के राष्ट्रपति को हिरासत में लेने से जुड़ी अमेरिकी कार्रवाई की वैधता पर चर्चा की जाएगी। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को आज मैनहैटन की फेडरल कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन पर अमेरिका में हथियार और ड्रग तस्करी से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। शनिवार को उनकी पत्नी Cilia Flores को भी इस केस में शामिल किया गया है। उन पर अपहरण और हत्याओं के आदेश देने के आरोप हैं। हालांकि, मादुरो ने ड्रग तस्करी से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। बताया गया है कि उनके मुकदमे की सुनवाई शुरू होने में अभी कई महीने लग सकते हैं।

अमेरिकी कार्रवाई का दावा

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सैनिकों ने 2 जनवरी की रात वेनेजुएला पर कार्रवाई कर मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया। इसके बाद दोनों को न्यूयॉर्क लाया गया, जहां उन्हें एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। अब अमेरिका में उनके खिलाफ हथियार और ड्रग्स से जुड़े मामलों में मुकदमा चलाया जाएगा। ट्रम्प के बयानों और मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका-वेनेजुएला संबंधों में तनाव और बढ़ गया है। एक तरफ अमेरिका सख्त रुख अपनाए हुए है, वहीं दूसरी ओर डेल्सी रोड्रिग्ज शांति, बातचीत और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत समाधान की बात कर रही हैं। आने वाले दिनों में UNSC की बैठक और अदालत की कार्यवाही से इस संकट की दिशा तय हो सकती

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर