Monday, June 8, 2026

झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला, बीजेपी की मदद से परिमल नाथवाणी की चुनौती

रांची : झारखंड में 18 जून को राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव होना तय हो गया है, क्योंकि 2 सीटों के लिए सत्ताधारी गठबंधन के दो उम्मीदवारों के साथ-साथ बीजेपी के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में प्रसिद्ध उद्योगपति व वर्तमान में आंध्र प्रदेश से वाईएसआऱ कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा सांसद परिमल नाथवाणी ने अपना नामांकन दाखिल किया. इससे पहले महागठबंधन की ओर से दोनों उम्मीदवार जेएमएम के बैजनाथ राम व कांग्रेस के प्रणव झा ने सीएम हेमंत सोरेन, कांग्रेस के पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई अन्य नेता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव को लेकर बतौर निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी ने दाखिल किया नामांकन, कहा – “मैं पुराना झारखंडी”

त्रिकोणीय मुकाबले की चर्चा

नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को विधानसभा में काफी गहमागहमी देखने को मिली. 2 सीटों के लिए छह लोगों की ओर से पर्चा खरीदे जाने के कारण राजनीतिक हलकों में चर्चा इस बात की थी कि क्या इस चुनाव में तीन उम्मीदवार से ज्यादा चुनाव मैदान में दिख सकते हैं य़ा फिर मुकाबला त्रिकोणीय ही होगा. दरअसल शनिवार को छह उम्मीदवारों जेएमएम के बैजनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा, बीजेपी नेता गौरव वल्लभ, निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी, आंध्र प्रदेश से वाईएसआर कांग्रेस के महासचिव वी विजय साईरेड्डी के अलावा रवि पीटर के नाम से पर्चा खरीदा गया था.

हालांकि 3 बजे की समय सीमा खत्म होने के बाद यह तस्वीर साफ हो गई कि झारखंड में राज्यसभा चुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय ही होगा. मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए जेएमएम और कांग्रेस के उम्मीदवारों के अलावा तीसरी बार झारखंड से बतौर निर्दलीय तैयारी में जुटे परिमल नाथवाणी ने भी बीजेपी के समर्थन से दो सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

दो-दो सेटों में नामांकन दाखिल

राज्यसभा चुनाव को लेकर जेएमएम, कांग्रेस और निर्दलीय यानी तीनों ही उम्मीदवारों ने सोमवार को दो-दो सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया. जेएमएम उम्मीदवार बैजनाथ राम की ओर से दाखिल किए गए पहले सेट के नामांकन में प्रस्तावकों की सूची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वंय मौजूद थे. इसके अलावा पूर्व मंत्री स्टीफन मरांडी, मथुरा महतो, उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, लुईस मरांडी, सविता महतो, समीर मोहंती, अनंत प्रताप देव, जिग्गा सुसारन होरो और संजीव सरदार शामिल थे.

वहीं जेएमएम उम्मीदवार के पक्ष में दाखिल किए गए दूसरे सेट के प्रस्तावकों में दुमका विधायक बसंत सोरेन, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री सुदिव्य कुमार, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, उमाकांत रजक, धनंजय सोरेन, मो. ताजुद्दीन, आलोक सोरेन, सुदीप गुड़िया और राम सूर्या मुंडा शामिल थे.

कांग्रेस उम्मीदवार के प्रस्तावक

कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के पक्ष में महागठबंधन की एकजुटता साफ नजर आई. उनके नामांकन के पहले सेट में कांग्रेस विधायकों के अलावा जेएमएम विधायक व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी प्रस्तावक बनी. इसके अलावा राजद विधायक व मंत्री संजय प्रसाद यादव, राजद विधायक सुरेश पासवान, जेएमएम के मंगल कालिंदी, दीपक बिरूआ, निरल पूर्ति, भूषण तिर्की, सुखराम उरांव, नरेश प्रसाद सिंह और भाकपा माले के विधायक अरूप चटर्जी शामिल हैं.

वहीं दूसरे सेट के प्रस्तावकों में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक सुरेश बैठा, भूषण बाड़ा, नमन विक्सल कोंगाड़ा, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राजेश कच्छप और कुमार जयमंगल सिंह शामिल रहे.

निर्दलीय परिमल नाथवाणी के प्रस्तावक

इधर निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी ने चुनाव को त्रिकोणीय बनाते हुए 18 जून को मतदान निश्चित कर दिया है. उनके पहले सेट के प्रस्तावकों में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, मनोज यादव, नवीन जायसवाल, सत्येंद्र तिवारी, डॉ. नीरा यादव, लोजपा(रा) विधायक जर्नादन पासवान, सीपी सिंह, राज सिन्हा, आजसू पार्टी विधायक निर्मल महतो और प्रकाश राम शामिल रहे.

वहीं दूसरे सेट में दाखिल नामांकन के प्रस्तावकों में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, जदयू विधायक सरयू राय, अमित यादव, नागेंद्र महतो, कुशवाहा शशि भूषण मेहता, मंजू कुमारी, रागिनी सिंह, पूर्णिमा साहू, देवेंद्र कुंवर और आलोक चौरसिया शामिल रहे.

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर