Thursday, October 29, 2026

TMC नेता श्रेया पांडे पर जमीन कब्जा का आरोप, पूछताछ के लिए सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंची

प.बंगाल: सोमवार को तृणमूल नेता और मानिकतला सीट से प्रत्याशी श्रेया पांडे सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंची हैं. इडी ने श्रेया  को अवैध निर्माण और जमीन कब्जा करने के आरोप में तलब किया है. जानकारी के अनुसार, इस मामले को लेकर पिछले दिनों उनके करीबी कल्याण शुक्ला से इडी ने पूछताछ की थी. जिसके बाद ही इडी ने तृणमूल नेता को तलब किया है.

जमीन हड़पने का आरोप

आरोप है कि चुनाव से पहले ही इडी ने फर्जी कागजातों के द्वारा सरकारी और निजी जमीन हड़पने और उसपर अवैध निर्माण के मामले में जांच शुरू की थी. इस मामले में पहले ही व्यवसायी जय कामदार, सोना पप्पू और कोलकाता पुलिस के डीसी शांतनु सिन्हा को गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़े: TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने संसद और पार्टी से दिया इस्तीफा

तृणमूल नेता से पूछताछ जारी

गिरफ्तारी के बाद इन तीनों से पूछताछ की गई जिसके बाद कल्याण शुक्ला से करीब 9 घंटे तक पूछताछ की गयी. जिसके बाद इडी को मोबाइल फोन से कई अहम सुराग भी मिले हैं. इसी बीच आरोप है कि नेता ने करोड़ों रुपये की संपत्ति को बहुत कम कीमत में खरीदा है. फिलहाल, श्रेया पांडे से पूछताछ की जा रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर