Thursday, October 29, 2026

11 बजे तक बंगाल में दूसरे चरण में हुई 39.97 फीसदी वोटिंग, देखें अलग अलग जिलों का वोटिंग का आंकड़ा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे चरण का मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक दूसरे चरण में अब तक सात जिलों में 142 विधानसभा सीटों पर 39.97 % वोटिंग हुई है। हुगली में 43.12 %, हावड़ा में 39.45%, कोलकाता नार्थ में 38.39%, कोलकाता साउथ में 36.78 %, नादिया में 40.34 %, नार्थ 24 परगना में 38.43 %, पूर्व बर्धमान में 44.50 % और साउथ 24 परगना में 37.92 % वोटिंग हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें : गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी के 15 मंजिली इमारत के 9वें फ्लोर में लगी आग, 3-4 फ्लोर में फैली आग

भाजपा उम्मीदवार बिकाश सरदार पर हमला

इधर राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि अगर कहीं भी किसी बटन को दबाने में गड़बड़ी या शिकायत सामने आती है, तो उसकी जांच की जाएगी। यदि शिकायत सही पाई गई, तो संबंधित बूथ पर दोबारा मतदान कराया जाएगा। इससे पहले बसंती विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बिकाश सरदार ने आरोप लगाया था कि टीएमसी कार्यकर्ताओं की लगभग 200-250 लोगों की भीड़ ने उनकी कार पर लोहे की रॉड व बांस से हमला किया और उनके ड्राइवर को निशाना बनाया।

सुवेंदु अधिकारी का आरोप

दूसरे चरण में हो रहे मतदान को लेकर भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह डरी हुई हैं, क्योंकि उनकी पुलिस की जगह अब केंद्रीय बल तैनात हैं। उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी को कोई समस्या है तो उन्हें चुनाव आयोग के पास जाना चाहिए।

सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि इस बार भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी कम से कम 30 हजार वोटों से हारेंगी और लोगों को बिना डर के मतदान करने दिया जाना चाहिए। वहीं, उत्तर 24 परगना के कुछ मतदाताओं ने भी ममता बनर्जी पर धमकाने का आरोप लगाया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर