Thursday, October 29, 2026

महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचीं 3 टीमें, भारत के प्रतिद्वंद्वी पर बना हुआ है सस्पेंस

स्पोर्ट्स डेस्क: महिला एशिया कप अब अपने आखरी दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए तीन टीमें क्वालीफॉई कर चुकी है। भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने अपनी जगह टॉप-4 में पक्की कर ली है और अब सिर्फ एक स्थान बाकी है और इसके लिए आज रात यानी 8 सितंबर को बांगलादेश और यूएई की टीम आमने-सामने होगी। इस मुकाबले में जो भी टीम जीत हस्सिल करेगी वो सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। और हारने वाली टीम का सफर इस टूर्नामेंट से समाप्त हो जाएगा और जीतने वाली टीम फिर भारत जैसे मजबूत टीम से मुकाबला करेगी।

इसे भी पढ़ें : सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब OTT पर अपना जलवा दिखाने आ रही है सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड संस’

भारत ने ग्रुप ए में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों मुकाबले जीते और 6 अंकों के साथ शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। पाकिस्तान ने भी अपने तीन मैचों में से दो जीत के साथ 4 अंक हासिल किए और ग्रुप ए से दूसरी टीम के तौर पर टॉप-4 में पहुंच गई। ग्रुप बी से श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन किया और उसने अपने तीनों लीग मैच जीते और 6 अंकों के साथ सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। अब चौथी टीम का फैसला बांग्लादेश और यूएई के बीच होने वाले मुकाबले से ही होगा।

ग्रुप बी में बांग्लादेश और यूएई दोनों के पास 2-2 अंक हैं जिसका मलताब है की दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मुकाबला जीता है और जिसमे में उन्हे एक हार भी मिली है। ऐसे में आज का मुकाबला दोनों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। बांग्लादेश और यूएई की टीमों को श्रीलंका के खिलाफ हार मिली है, जबकि दोनों ने इंडोनेशिया को हराया है और अब दोनों के बीच होने वाला मुकाबला तय करेगा कि सेमीफाइनल में कौन सी टीम पहुंचेगी। जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में जगह बना लेगी और फिर उसका सामना भरतिए टीम से होगा।

आज के मुकाबले का नतीजा सेमीफाइनल का पूरा समीकरण भी साफ कर देगा। बांग्लादेश और यूएई में से जो टीम जीतेगी, उसका सामना पहले सेमीफाइनल में भारत से होगा। भारत और चौथी क्वालीफाई करने वाली टीम के बीच पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की भिड़ंत होगी जिसे 11 सितंबर को खेला जाएगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर