मुंबई : मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित भगत सिंह नगर में एक घर में शनिवार की सुबह करीब 3 बजे आग स्वामी विवेकानंद रोड पर स्थित एक 12 मंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर लगी। इस हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान राजेश कुमार (45), उनकी पत्नी सुनीता (42) और उनके बेटे अमित (20) के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके घटनास्थल पर पहुंची। दमकल विभाग के अनुसार,आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।वहां, मौजूद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था, और घर में सो रहे तीनों लोगों की दम घुटने से मौत हुई।


