Thursday, July 23, 2026

रांची में एक परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या का किया प्रयास, युवक की हुई मौत

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्रब के न्यू एजी कॉलोनी स्थित मंदिर मार्ग पर सोमवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस घटना में युवक किट्टू की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बहन गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना न्यू एजी कॉलोनी के एक आवास की है, जहां परिवार के सदस्य अलग-अलग तल्लों में रह रहे थे। अचानक इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मां-बेटी की हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के प्रयास में युवक किट्टू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी मां की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसकी बहन तान्या की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। दोनों को पुलिस की मदद से एंबुलेंस के जरिए गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव बनी वजह 

आसपास के लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से परिवार के भीतर तनाव और पारिवारिक विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक दबाव के कारण परिवार ने यह कदम उठाया।

वहीं आरगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, जिस वजह से परिवार के सदस्यों में आपसी विवाद बढ़ गया था। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर