Wednesday, September 23, 2026

TRAI ने कॉलिंग और SMS के लिए दूरसंचार कंपनियां को जारी किया निर्देश, मोबाइल रिचार्ज सस्ते होने की उम्मीद

टेक डेस्क: दूरसंचार नियामक ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों से ‘वॉईस कॉल’ और ‘एसएमएस’ के अलग से सस्ते वाउचर जारी करने को कहा है। नए नियम के तहत इन सेवाओं के साथ डेटा यानी इंटरनेट प्लान लेने की जरूरत नहीं होगी।दूरसंचार नियामक के इस कदम से ग्राहकों को कम लागत पर फोन में सिर्फ वायस काल और एसएमएस की सेवाएं मिल सकेंगी।

इसे भी पढ़ें : देवघर में फर्जी ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, साइबर पुलिस की कार्रवाई

नए नियमों के तहत दूरसंचार कंपनियों को 30 दिन से अधिक वैधता वाला कम से कम एक एसटीवी भी उपलब्ध कराना होगा, जो वायस, एसएमएस और डेटा वाले एसटीवी की वैधता अवधि के अनुरूप हो। ये नए नियम आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचित होने की तारीख से 30 दिन बाद लागू होंगे।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ओर से मंगलवार को जारी दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (13वां संशोधन) विनियमन, 2026 के अनुसार, दूरसंचार कंपनियों को अब 30 दिन या उससे कम वैधता वाले मौजूदा वायस काल, एसएमएस और डेटा वाले वाउचर के समान अवधि वाले केवल ‘वायस काल’ और एसएमएस के लिए अलग ‘प्लान’ भी उपलब्ध कराने होंगे।’ विनियमन में कहा गया है, ‘सेवा प्रदाता उचित शुल्क कटौती के साथ विशेष टैरिफ वाउचर (एसटीवी) केवल वायस काल और एसएमएस के लिए उपलब्ध कराएगा।’

एसटीवी प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के लिए बूस्टर रिचार्ज की तरह काम करता है। इसके जरिये ग्राहक अतिरिक्त राशि देकर कम दरों पर अंतरराष्ट्रीय काल करने या मौजूदा प्लान में असीमित काल की सुविधा जैसी अन्य सेवाएं भी जोड़ते हैं। ट्राई ने कहा कि जहां कुछ डेटा सेवाओं वाले एसटीवी की वैधता 365 दिन तक उपलब्ध है, वहीं नए नियम 30 दिन या उससे कम वैधता वाले वाउचर पर केंद्रित हैं।

इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों और अधिक भुगतान नहीं कर पाने वाले ग्राहकों को राहत मिलने की उम्मीद है। ट्राई ने कहा कि यह फैसला उसके उस अवलोकन के बाद लिया गया है, जिसमें पाया गया कि दूरसंचार कंपनियां अलग-अलग वैधता अवधि वाले वायस, एसएमएस और डेटा के एसटीवी तो उपलब्ध कराती हैं, लेकिन उसी अवधि के केवल वायस और एसएमएस वाले विकल्प हमेशा उपलब्ध नहीं होते।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर