पटना: बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने 51 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये बिहार ग्रामीण बैंक का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।
इसे भी पढ़ें: बिहार में BPSC ने जारी किया TRE 4.0 का विज्ञापन, 25 सितंबर से शुरू होगा 32,388 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन
इस अवसर पर बिहार ग्रामीण बैंक के चेयरमैन मुकुल सहाय, बिहार ग्रामीण बैंक के जनरल मैनेजर संजॉय सिन्हा एवं संजीव श्रीवास्तव सहित प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य सदस्य उपस्थित थे।


