Thursday, October 29, 2026

एमपी के देवास में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना में तीन मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल

न्यूज डेस्क: मध्य प्रदेश के देवास जिले में आज यानी गुरुवार को एबी रोड स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास का पूरा इलाका दहल उठा। स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाके के बाद सड़क तक मांस के लोथड़े और शवों के टुकड़े उड़कर पहुंच गए।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

टोंककला के पास स्थित है फैक्ट्री

यह पटाखा फैक्ट्री जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर टोंककला इलाके के पास स्थित है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में 23 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। धमाके के बाद फैक्ट्री के आसपास धुएं का घना गुबार फैल गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बिहार के अररिया के बताए जा रहे मजदूर

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर बिहार के अररिया जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल से अब तक 11 घायलों को रेफर किया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को अमलतास अस्पताल और इंदौर के चोइथराम अस्पताल भेजा गया है।

मौके पर पहुंचा प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। अधिकारियों ने घायलों के इलाज और इलाके की सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अनुसार, फैक्ट्री के अंदर अभी भी भारी मात्रा में बारूद और तैयार पटाखे मौजूद हैं। ऐसे में आग बुझाने के बाद पूरे इलाके को सुरक्षित बनाने के लिए सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। दमकल विभाग की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि दोबारा कोई विस्फोट न हो।

यह भी पढ़ें: केरल को मिला नया मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने वीडी सतीशन के नाम का किया ऐलान

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। संभागायुक्त आशीष सिंह जब मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री में सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही थी और प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर