Monday, November 2, 2026

साहिबगंज में सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने बाइक सवार मां-बेटे समेत तीन की मौके पर हुई मौत

साहिबगंज : जिले के बरहरवा-फरक्का मुख्यपथ पर मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि पांच वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया, हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम को ख़त्म करवाया.

इसे भी पढ़ें : दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत आज मिलेगा पद्मभूषण सम्मान, राष्ट्रपति भवन में पत्नी रूपी सोरेन करेंगी ग्रहण

बाइक पर सवार था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार बरहरवा थाना क्षेत्र के साहेबडंगा गांव निवासी बदरुल शेख का 22 वर्षीय पुत्र इस्माइल शेख अपनी मां आएशा बीबी, बहन रुली खातून (18) तथा पांच वर्षीय छोटी बहन मर्जिया खातून के साथ पश्चिम बंगाल के धुलियन से इलाज कराकर बाइक से वापस घर लौट रहा था.

इसी दौरान शाम करीब चार बजे बरारी पंचायत भवन के समीप उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई.हादसा इतना भीषण था कि इस्माइल शेख,उस की मां आएशा बीबी और बहन रुली खातून की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.वहीं पांच वर्षीय मर्जिया खातून घायल हो गई, जिसे तत्काल बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया.

जांच में जुटी पुलिस 

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ को जाम कर दिया.सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, एसआई अनिल यादव, रंजय यादव एवं राजनाथ साव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर