Monday, September 14, 2026

IAS विनय चौबे के ससुर के खाते में तीन करोड़ तो साले व साले व उनकी पत्नी को लाखों का भुगतान 

रांची : महज छह महीने में ही पांच प्राथमिकियों का सामना कर रहे जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है. पहले शराब घोटाला, फिर हजारीबाग खासमहाल जमीन घोटाला और उसके बाद वन भूमि एवं आय से अधिक संपत्ति मामले में 1999 बैच के प्रधान सचिव रैंक के आईएएस अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह सभी 4 प्राथमिकी एसीबी ने दरज कराई तो वहीं पांचवी प्राथमिकी धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति ने पिछले दिनों जगरनाथपुर थाने में दर्ज कराई.

एसीबी की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में विनय चौबे के अलावा उनके करीबियों और रिश्तेदारों को भी शामिल किया गया है, जिसमें ससुराल के लोग भी शामिल हैं.  पर एसीबी पर शिकंजा  के डीसी रहते हुए लैंड स्कैम की जांच में एसीबी को विनय चौबे और उनके पारिवारिक सदस्यों के विरुद्ध करोड़ों रुपए के लेनदेन के ठोस साक्ष्य मिले हैं. उन्ही साक्ष्यों के आधार पर एजेंसी ने पिछले दिनों विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी और साले शिपीज त्रिवेदी से अकाउंट ट्रांजैक्शन के संबंध में सवाल भी किए थे. लेकिन दोनों ही एसीबी के सवालों का सटीक जवाब नहीं दे पाए.

विनय चौबे के ससुर के खाते में आए तीन करोड़

एजेंसी ने अपनी जांच में यह पाया है कि सिर्फ विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता, साले शिपीज त्रिवेदी और उसकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी ही नहीं, बल्कि विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी के अलग-अलग बैंक अकाउंट में भी पिछले कुछ वर्षो में अज्ञात खातों से करीब तीन करोड़ रुपए आए हैं. यह पैसा सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी के बैंक ऑफ इंडिया के खाते में आए हैं. लेकिन सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी एसीबी को इन पैसों का हिसाब नहीं दे पाए हैं.

साले व उनकी पत्नी को भी लाखों का भुगतान 

इससे पहले एसीबी यह जानकारी जुटा चुकी है कि विनय चौबे के साले शीपीज त्रिवेदी और उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की रांची स्थित मेन रोड शाखा से वर्ष 2011 से 2014 के बीच कई बार लाखों रूपए का भुगतान किया गया है. इसके अलावा एजेंसी के हाथ कैश लेनदेन के सबूत भी लगे हैं. जिस अकाउंट में पैसों का लेनदेन हुआ है, उसका नंबर 918010070663782 है.

चौबे की पत्नी को नेक्सजेन से करोड़ों रुपये का भुगतान 

इससे पहले यह तथ्य भी सामने आ चुका है कि विनय चौबे के करीबी विनय सिंह की कंपनी नेक्सजेन से IAS विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता को करोड़ों रुपए दिए गए हैं. जिसे कंसल्टेंसी फीस के रूप में दिखाया गया है. उक्त सभी लोगों को एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति से जुड़े केस में नामजद अभियुक्त बनाया है. सभी पर एसीबी ने सोमवार को कांड संख्या 20/2025 दर्ज की है. जिसकी जांच की जा रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर