Sunday, November 1, 2026

राजस्थान के उदयपुर में चलती गाड़ी में आईटी कंपनी की कर्मचारी से गैंगरेप, तीन अभियुक्त गिरफ़्तार

डेस्क: राजस्थान के उदयपुर में एक आईटी कंपनी की महिला मैनेजर के साथ चलती गाड़ी में गैंगरेप का मामला सामने आया है. महिला ने 23 दिसंबर को उदयपुर के सुखेर पुलिस थाने में गैंगरेप का आरोप लगाते हुए आईटी कंपनी के सीईओ, एग्ज़िक्यूटिव हेड सहित तीन के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करवाई थी.

उदयपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) योगेश गोयल ने कहा कि, “पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की सामूहिक बलात्कार और जानबूझकर चोट पहुंचाने से जुड़ी धाराओं 70 (1), 115 (2), और 303 के तहत मामला दर्ज कर कंपनी के सीईओ, महिला एग्ज़िक्यूटिव हेड और उनके पति को गिरफ्तार कर चार दिन की रिमांड पर लिया हुआ है.” मामले की जांच महिला अपराध एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माधुरी वर्मा कर रही हैं.

एफ़आईआर दर्ज करवाने वाली महिला मैनेजर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 दिसंबर की रात कंपनी के सीईओ की बर्थडे पार्टी और एंड ऑफ ईयर की पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें महिला ज़्यादा नशा होने पर पार्टी के बाद कंपनी की महिला एग्ज़िक्यूटिव हेड की गाड़ी में रवाना हुईं.

महिला का आरोप है, “गाड़ी में पहले से ही सीईओ और एग्ज़िक्यूटिव हेड के पति बैठे थे. उन्होंने रास्ते में स्मोकिंग कराई जिससे वह होश में नहीं रहीं, जिसके बाद तीनों ने उनको पौने दो बजे से सुबह पांच बजे तक गाड़ी में घुमाया. इस दौरान रेप किया गया.” नए साल से पहले उदयपुर में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक मौजूद हैं. ऐसे में चलती गाड़ी में गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर