Friday, October 30, 2026

बोकारो में शराब व्यवसायी से 5 करोड़ की रंगदारी की मांग, व्हाट्सएप कॉल पर मिली धमकी

बोकारो : अमन सिंह और मयंक सिंह का नाम लेकर मां मैहर स्टील के प्रोपराइटर तथा शराब व्यवसायी रितेश सिंह से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। बताया जाता है कि प्रकाश शुक्ला नामक व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर रितेश सिंह से 5 करोड़ रुपये की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें और उनके परिवार के किसी सदस्य की हत्या करने की धमकी दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार धमकी भरा कॉल कल दोपहर करीब एक बजे उस समय आया, जब रितेश सिंह दिल्ली से फ्लाइट से रांची पहुंचने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इस घटना के बाद रितेश सिंह ने प्रशासन से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। मामले को लेकर उन्होंने बोकारो स्टील सिटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

बताया गया है कि रंगदारी मांगने वाले प्रकाश शुक्ला ने दावा किया कि वह अमन सिंह और मयंक सिंह के आदेश पर यह रकम मांग रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कॉल की तकनीकी पड़ताल की जा रही है। वहीं इस मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर