Thursday, October 29, 2026

रांची में आंदोलनरत छात्रों के साथ फिर होगी वार्ता, डीसी ने सोमवार दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए बुलाया

रांची : झारखंड में हुए जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में कुछ मांगों पर बात नहीं बनी थी. इसके बाद अब एक बार फिर सरकार की तरफ से नया प्रस्ताव आया है. अब छात्रों और सरकार के बीच एक बार फिर वार्ता शुरू होगी. कल दोपहर 2 बजे इस मामले में वार्ता होगी. यह जानकारी रांची एसडीएम और एडीएम के द्वार दी गई.

रांची के डीसी ने दी जानकारी

इस संबंध में रांची डीसी के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया, “रांची में आंदोलनरत छात्रों के साथ बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की दिशा में राज्य सरकार की ओर से एक और पहल की गई है। आंदोलनरत छात्रों को दिनांक 17.08.2026 को दोपहर 2:00 बजे बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है। छात्रों को उनके विधिक सलाहकारों के साथ बातचीत में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं एडीएम, लॉ एंड ऑर्डर द्वारा छात्रों को इस प्रस्ताव की जानकारी दी गई।“

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, छात्र आंदोलन के समर्थन में पहुंचीं जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम

अधिवक्ता के साथ होगी वार्ता

जेपीएससी जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने इसकी पुष्टि की है. वार्ता के दौरान छात्रों को अपना अधिवक्ता भी साथ रखने की इजाजत दी गई. स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता होगी. रविवार शाम छात्रों को वार्ता प्रस्ताव देने के लिए एसडीएम और एडीएम धरनास्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे. छात्रों ने सरकार की बात मान ली है और वार्ता की मेज पर एक बार फिर बैठने के लिए तैयार हैं.

मंच ने किया पोस्ट

इस संबंध में जेपीएससी जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने एक्स पर लिखा, “सभी छात्र एकजुट रहे और आंदोलन का पुरजोर समर्थन करे .. मंजिल करीब है। सुबह जल्दी होगी हम जीत के बिल्कुल करीब है। मांगी पूरी करनी ही है और कोई विकल्प नहीं है।”

छात्रों ने फूंका पुतला

छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला भी फूंका. इस दौरान स्टूडेंट्स ने चोर है चोर है के नारे के साथ वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाये. इस दौरान राहुल कुमार सिंह नाम के छात्र ने कहा कि आपके बच्चे हैं, हमारे बीच आइये, सीट बेची जा रही है, हमारी बात सुनिये, 20 अगस्त को हम एक डेढ लाख बच्चों के साथ सीएम आवास का घेराव करेंगे और पुलिस भी रोक नहीं पाएगी.

20 अगस्त होगा ऐतिहासिक

पुतला दहन कर रहे छात्र जीवन कुमार ने कहा कि ये पुतला दहन ये बताने के लिए है कि छात्रों के साथ सरकारें संवाद नहीं करेंगी, तो ये देश गांधी और भगत सिंह दोनों का है. सच के मार्ग पर चल रहे हैं. भगत सिंह ने ये सिखाया है कि अन्याय को सहना भी नहीं है. जीवन कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में 20 अगस्त को छात्र इतिहास रचने जा रहे हैं. इससे पहले आज छात्रों ने राहुल गांधी, हेमंत सोरेन और आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव का पुतला फूंका है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर