Saturday, September 12, 2026

भारत-श्रीलंका के बीच होगा एशिया कप का खिताबी जंग, पाकिस्तान का सपना रह गया अधूरा

स्पोर्ट्स: महिला टी20 एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ श्रीलंका ने फाइनल में अपनी जगह बना ली, जबकि पाकिस्तान का टूर्नामेंट जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। मैच हारने के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना काफी भावुक होकर मैदान पर ही रोने लगीं। उनकी भावुक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 130 रन बनाए। 130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 134 रन बना लिए और जीत अपने नाम कर लीं।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच 45 मिनट तक हुई मुलाक़ात, भेंट की यह किताब

भावुक हो गईं पाक कप्तान

मैच में एक समय पाकिस्तान की टीम मजबूत स्थिति में थी। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने श्रीलंका के बल्लेबाजों पर दबाव भी बनाया। लेकिन श्रीलंका के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच का रुख बदल दिया जिसके कारण आखिरी ओवरों में पाकिस्तान की पकड़ कमजोर हो गई और मैच उसके हाथ से निकल गया। मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से मिल रहे थे। इस दौरान कप्तान फातिमा सना काफी भावुक हो गईं। टीम की हार का दुख उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। कुछ तस्वीरों और वीडियो में वह मैदान पर ही रोती हुई नजर आईं।

कप्तान ने की भरपूर कोशिश

फातिमा सना ने कप्तान के तौर पर इस मैच में अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और 4 विकेट लिए। उन्होंने पाकिस्तान को मैच में बनाए रखा, लेकिन इसके बावजूद टीम फाइनल में जगह नहीं बना सकी। सना ने इस अहम मैच में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। उन्होंने 36 गेंदों की पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

भारत से होगा खिताबी मुकाबला

एक समय पाकिस्तान की टीम मुश्किल में थी, लेकिन फातिमा की पारी ने टीम को 130 रन तक पहुंचाने में बड़ी मदद की। इसके बाद गेंदबाजी में भी उन्होंने टीम की जिम्मेदारी संभाली। फातिमा सना ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 3.4 ओवर में 34 रन देकर श्रीलंका के 4 विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी से पाकिस्तान ने श्रीलंका पर दबाव बनाया और मैच काफी देर तक रोमांचक बना रहा। लेकिन श्रीलंका के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान की उम्मीदों को खत्म कर दिया। दबाव के बावजूद श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने लक्ष्य हासिल कर लिया और पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा।

श्रीलंका की जीत के साथ महिला टी20 एशिया कप के फाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद अब श्रीलंका का सामना फाइनल में भारत से होगा। बता दें कि, दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर