Sunday, November 1, 2026

ICC ODI Rankings 2026: शुभमन गिल ने मारी लंबी छलांग, नंबर-2 पर पहुंचे, विराट कोहली को झटका

खेल: ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने तूफानी एंट्री मारी है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर गिल 3 स्थान ऊपर चढ़कर सीधे नंबर-2 पर पहुंच गए हैं। अब वह वर्ल्ड नंबर-1 डेरिल मिचेल से सिर्फ 24 रेटिंग अंक पीछे हैं।

गिल का धमाका, कोहली को नुकसान 

हाल ही खत्म हुई 3 मैचों की वनडे सीरीज में गिल ने पहले दो मैचों में 84 और 154 रन की तूफानी पारियां खेलीं। तीसरे मैच में बैटिंग नहीं आई, पर पहले 2 मैच ही उनके लिए गेमचेंजर बन गए। वहीं विराट कोहली को इस बार नुकसान उठाना पड़ा। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वो अफगानिस्तान सीरीज से बाहर रहे। सीरीज न खेलने की वजह से कोहली दूसरे से फिसलकर तीसरे नंबर पर आ गए। रोहित शर्मा चौथे स्थान पर स्थिर हैं।

इसे भी पढ़ें: Padma Awards 2026: ममूटी को पद्म भूषण, अलका याग्निक-आर माधवन भी सम्मानित,सिंगर ने PM मोदी के छुए पैर

टॉप-5 में भारत का दबदबा 

भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला बरकरार है। श्रेयस अय्यर 1 पायदान ऊपर 14वें स्थान पर पहुंचे। केएल राहुल 2 स्थान गिरकर 11वें पर हैं। सबसे बड़ी छलांग ईशान किशन ने लगाई – 21 स्थान ऊपर जाकर 43वें नंबर पर पहुंच गए।

गेंदबाजों को भी मिला इनाम 

गेंदबाजी रैंकिंग में भी टीम इंडिया चमकी। अर्शदीप सिंह 16 पायदान ऊपर 22वें नंबर पर पहुंचे। प्रसिद्ध कृष्णा ने 34 स्थान की बड़ी जंप लगाकर 58वां स्थान हासिल किया। वाशिंगटन सुंदर 17 पायदान ऊपर संयुक्त 71वें स्थान पर हैं।

टेस्ट में बुमराह को मिली बराबरी 

टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह को टक्कर मिल गई है। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट लेकर बुमराह के बराबर रेटिंग हासिल कर ली। अब दोनों संयुक्त रूप से नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज हैं।

इसे भी देखें: 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर