Thursday, November 5, 2026

ऑटो छोड़ने की बात पड़ी भारी, ड्राईवर पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, राजधानी रांची के कांटाटोली की घटना

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित यूनियन बैंक के पास शुक्रवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ऑटो चलाने से इनकार करने पर चालक समीर उर्फ सोनू पर कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देने की घटना हुई। गंभीर रूप से झुलसे ऑटो चालक समीर को लोअर बाजार पुलिस ने रिम्स में भर्ती कराया, जहां वह इलाजरत है।

इसे भी पढ़ें : गुजरात एटीएस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार

पीड़ित के भाई मो. आरिफ उर्फ गुड्डू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, समीर पिछले 10 वर्षों से नामकुम निवासी मो. असलम का ऑटो चलाता था। आगे ऑटो नहीं चलाने की बात कही, जिससे नाराज होकर असलम ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि उसी शाम करीब कांटाटोली स्थित यूनियन बैंक के पास मो. असलम के बेटे मो. रूमन और सिंटू मिस्त्री ने समीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में उसकी दोनों कलाई, बांह, छाती और पेट गंभीर रूप से झुलस गए।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर