Thursday, October 29, 2026

दिल्ली NCR में अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना

न्यूज डेस्क: दिल्ली NCR में मॉनसून देरी से पहुंची, लेकिन बे-मौसम बारिश का कहर जारी है. उत्तर भारत में बारिश का दौर लौट रहा है. मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा में अगले 2 दिनों के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है. जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित होगा.

बीते बुधवार को दिल्ली में भीषण गर्मी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस दौरान अधिकतम तापमान 38.1 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री तक दर्ज हुआ. दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 85% और न्यूनतम आर्द्रता 51% रहा. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 3 एमएम बारिश दर्ज की गई.

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 18 जून को दिनभर आंशिक बादल छाए हुए है. वहीं शाम या रात के समय कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. अनुमान है कि फिलहाल दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी, बादलों की आवजाही और तेज हवा चलते रहेगी. वहीं गुरुवार का अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवा चलेगी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होगी.

इसे भी पढ़े: RBI में नौकरी पाने का युवाओं को मिला सुनहरा अवसर, जल्द करें आवेदन

दिल्ली में औसतन वायु गुणवत्ता

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, गुरुवार की सुबह 7 बजे दिल्ली में औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 132 अंक पर है, जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 118, गुरुग्राम में 122, गाजियाबाद में 114, ग्रेटर नोएडा में 125 और नोएडा में 128 अंक पर है. दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच है, जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 100 से नीचे है.

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर