Thursday, May 28, 2026

झारखंड विधानसभा में प्रस्तुत राज्य बजट दिशाहीन और तथ्यहीन, यह अबुआ दिसुम लूट बजट : आदित्य साहू

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने राज्य सरकार द्वारा 2026.27 के लिए प्रस्तुत बजट को दिशाहीन तथ्यहीन बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट रंगहीन है और खुशबू विहीन भी. 1.58 लाख करोड़ का बजट प्रस्ताव केवल गोल मटोल आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण है. इसमें राज्य के विकास का कोई विजन नहीं दिखाई पड़ता है.

उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा था जैसे वित्तमंत्री जी आधे मन से भाषण पढ़ रहे थे। एक बार भी मुख्यमंत्री जी ने मेज थपथपा कर प्रोत्साहित नहीं किया। वित्तमंत्री जी आदर्श बजट बता रहे थे। राज्य के सभी वर्गों युवा ,किसान,महिला, उद्यमी से सलाह लेकर बनाया गया बजट बता रहे थे लेकिन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने स्वयं कुछ दिनों पूर्व बयान दिया था कि बजट के विषय में मुझे कोई जानकारी नहीं, मुझसे पदाधिकारी कुछ पूछ नहीं रहे.

झारखंड भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि समझ में नहीं आता कि राज्य सरकार किस दिशा में और कैसे चल रही है जिसमें राज्य के वित्त मंत्री ऐसे दुर्भाग्यपूर्ण बयान देते हैं. वित्त मंत्री हंसना और गाल फुलाना एक साथ करना चाह रहे हैं. एक तरफ किसी के पैर पर झुकने से अच्छा अपने पैरों पर खड़ा होने की बात भी करते है दूसरी ओर केंद्र सरकार को पानी पी पी कर गाली देते हैं.

उन्होंने कहा कि 1 लाख 36 हजार करोड़ के बकाए की बात खूब कर रहे लेकिन बार बार पूछने के बाद भी आज तक राज्य की हेमंत सरकार नहीं बता पाई कि कब कब का किस मद में बकाया है. यह सरकार केवल इसे मुद्दा बनाकर अपनी नाकामियों को छुपाने का प्रयास करती है. इस बजट को बाल बजट बता रही सरकार लेकिन राज्य के हजारों लापता बच्चों की कोई चर्चा बजट में नहीं की गई।

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर