Thursday, November 5, 2026

लोकसभा में पीएम मोदी के भाषण बिना ही पारित हुआ धन्यवाद प्रस्ताव, हंगामा जारी

दिल्ली: संसद के बजट सत्र में लगातार सातवें दिन भी हंगामा थम नहीं सका। अमेरिका से डील और पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष का विरोध जारी रहा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोके जाने को लेकर विपक्षी सांसदों ने जमकर नारेबाजी की।

कार्यवाही हुई स्थगित 

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। भारी हंगामे के कारण 65 सेकंड के भीतर ही सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी और बाद में लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में भी राहुल गांधी को बोलने न दिए जाने का मुद्दा उठा। विपक्ष ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और सरकार पर आरोप लगाए।

हंगामे के बाद विपक्ष का वॉकआउट

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से कहा कि चार दिन हो गए हैं, राहुल गांधी नियम नहीं मानते, आप उन्हें समझाते क्यों नहीं? राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि राज्यसभा में लोकसभा के कामकाज पर चर्चा नहीं की जा सकती। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को अबोध बालक का बंधक नहीं बनना चाहिए। सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के बाद विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही प्रभावित रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री आज राज्यसभा में भाषण दे सकते हैं। वहीं लोकसभा में प्रधानमंत्री के जवाब के बिना ही आगे की कार्यवाही पूरी की जा रही है।

लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पारित

हंगामे के बीच लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर दिया गया। खास बात यह रही कि बजट सत्र में प्रधानमंत्री के जवाब के बिना ही यह प्रस्ताव पास हुआ। संसद के बजट सत्र में लगातार जारी हंगामे के कारण सदन का कामकाज बार-बार बाधित हो रहा है। विपक्ष जहां राहुल गांधी को बोलने का मौका न मिलने को लेकर सरकार पर हमलावर है, वहीं सरकार नियमों का हवाला देकर अपना पक्ष रख रही है। आने वाले दिनों में भी संसद में सियासी टकराव जारी रहने के आसार हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर