Friday, October 30, 2026

8वें वेतन आयोग में 20 पदों पर भर्ती को लेकर आज खत्म हो रही है आवेदन की अंतिम तिथि

डेस्क: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग यानी 8th Pay Commission में नौकरी करने वालों के लिए ये काफी अच्छा मौका है। आयोग ने सीनियर कंसल्टेंट समेत कई अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में चुने गए लोगों को वेतन के साथ और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। खास बात यह है कि फुल टाइम सीनियर कंसल्टेंट को हर महीने 1 लाख रुपये तक प्रोफेशनल फीस मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: 4 सितंबर को मनाई जाने वाली जन्माष्टमी पर बन रहा है दुर्लभ योग, जानिए पूजा की विधि और शुभ मुहुर्त

इन पदों के लिए फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्सेज, इंडस्ट्रियल रिलेशंस या इससे जुड़े विषय में मास्टर्स डिग्री या MBA करने वाले उम्मीदवार, लीगल फील्ड से जुड़े उम्मीदवारों के लिए भी मौका है और साथ ही LLB की डिग्री, बार काउंसिल या बार एसोसिएशन में एनरोलमेंट और लीगल रिसर्च या सर्विस मैटर्स में ट्रिब्यूनल अथवा कोर्ट के सामने काम करने का एक्सपीरियंस रखने वाले लोग भी इस पद के लिए अप्लाई कर सकते है।

तीनों कैटेगरी के लिए एक्सेल, स्प्रेडशीट्स और प्रेजेंटेशन टूल्स की जानकारी होना जरूरी है। उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार योग्यता और अनुभव तय किया गया है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से जरूर पढ़ना चाहिए।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर