Monday, November 2, 2026

रांची : विधानसभा में जेटेट अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का मुद्दा गरमाया, सदन में सरकार और विपक्ष आमने-सामने

रांची : विधानसभा में मंगलवार को सदन की कार्यवाही के दौरान सोमवार को विधानसभा घेराव करने पहुंचे जेटेट अभ्यर्थियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा, जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि जब सरकार समय पर परीक्षाएं आयोजित नहीं करेगी तो युवा सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। बाबूलाल मरांडी ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर कब तक सरकार पिछली सरकारों को दोष देती रहेगी, जबकि पिछले छह वर्षों से राज्य में यही सरकार है, फिर भी व्यवस्था में अपेक्षित सुधार क्यों नहीं हुआ।

वहीं, सरकार की ओर से जवाब देते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने सदन में कहा कि जेटेट परीक्षा के संबंध में हाईकोर्ट ने 31 मार्च तक का समय दिया है और सरकार न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई कर रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर