Tuesday, September 15, 2026

हज यात्रा की तैयारियों व स्वास्थ्य संबंधी मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सिविल सर्जनों के साथ आज करेंगे बैठक

रांची: हज यात्रा की तैयारियों को लेकर झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। हज पर जाने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण समय पर पूरा हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एवं झारखंड हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी 5 फरवरी को राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जनों के साथ एक आपात और महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। यह बैठक सुबह 11 बजे आयोजित होगी। बैठक में हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

मेडिकल स्क्रीनिंग और टीकाकरण पर फोकस

बैठक के दौरान हज पर जाने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच, अनिवार्य टीकाकरण, जांच और वैक्सीनेशन की समय-सारणी
पर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, हज के लिए झारखंड से लगभग 1670 यात्रियों के जाने का प्रस्ताव है। तय कार्यक्रम के अनुसार 7 फरवरी तक सभी हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग पूरी करनी होगी। 8 फरवरी से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मेडिकल स्क्रीनिंग, टीकाकरण और वीजा प्रक्रिया आपस में जुड़ी हुई और बेहद संवेदनशील है। किसी भी स्तर पर देरी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

जिलों में लागू होगी एक समान प्रक्रिया

बैठक में सभी सिविल सर्जनों को स्पष्ट और एकरूप गाइडलाइन जारी करने की योजना है, ताकि सभी जिलों में प्रक्रिया एक समान रहे, भ्रम या अव्यवस्था की स्थिति न बने, इसके साथ ही हर जिले में जिला नोडल पदाधिकारी नामित किए जाएंगे, जो मेडिकल स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन की निगरानी करेंगे। स्वास्थ्य विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि जांच और टीकाकरण के दौरान हज यात्रियों को प्राथमिकता मिले, उन्हें पूरा सहयोग और सम्मानजनक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, इस पूरी प्रक्रिया में विभागीय समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री का बयान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार हज पर जाने वाले हाजियों को बेहतर, सुचारु और सम्मानजनक सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हज यात्रियों को किसी भी स्तर पर असुविधा या परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेगा। हज यात्रा को लेकर झारखंड सरकार ने समयबद्ध और व्यवस्थित तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण को लेकर सख्त निगरानी और स्पष्ट दिशा-निर्देशों से हज यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर