Wednesday, October 28, 2026

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार की मौजूदगी में गिरिडीह नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक संपन्न

गिरिडीह: नगर निगम के नए भवन में आयोजित इस पहली बोर्ड बैठक में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सुविधाओं में सुधार को लेकर कई प्रस्तावों पर विचार किया गया। बैठक की शुरुआत के साथ ही विकास कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान HLMC से पारित योजनाओं के टेंडर प्रक्रिया पर चर्चा की गई।

इसके साथ ही वार्डवार नई योजनाओं के चयन और उनके क्रियान्वयन को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ, ताकि हर क्षेत्र में संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके। शहर के खुले नालों की समस्या को दूर करने के लिए स्लैब निर्माण पर चर्चा की गई। साथ ही पेयजल की समस्या के समाधान के उपायों पर भी विचार किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई और जरूरतमंद लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।

सौंदर्यीकरण और राजस्व बढ़ाने की योजना

मुख्य सड़कों के सौंदर्यीकरण और यूनिपोल के माध्यम से नगर निगम के राजस्व को बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने इससे जुड़े तकनीकी और प्रबंधन संबंधी पहलुओं पर अपने विचार रखे। शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उपायों पर भी चर्चा की गई। इसके तहत सड़कों के प्रबंधन और यातायात नियंत्रण को मजबूत करने की जरूरत बताई गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक सहित वार्ड पार्षद और नगर निगम के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर निगम की यह पहली बोर्ड बैठक शहर के विकास के लिए नई दिशा तय करने वाली मानी जा रही है। उम्मीद है कि इन योजनाओं के लागू होने से गिरिडीह में बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: ट्रेजरी से वेतन मद में हुई फर्जी निकासी मामले में वित्त विभाग सख़्त, सरकारी कर्मियों का वेतन बंद

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर