न्यूज डेस्क: धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र के निवासी रिटायर बीसीसीएल कर्मी वासदेव ठाकुर से लाखों की ठगी की गई. उनका आरोप है कि उनके पीएफ खाते से फर्जी हस्ताक्षर और चेक के जरिए 35 लाख 50 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई है. इस मामले में उन्होंने बैंक कर्मचारियों और दलालों की मिलीभगत का आरोप लगाया है. जिसके बाद पीड़ित परिवार ने सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए. उस दौरान परिवार की मांग है कि ठगी गई पूरी राशि उन्हें वापस दिलाई जाए और मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.
Highlights:
पूरा परिवार अनिश्चितकालीन अनशन पर
भुक्तभोगी वासदेव ठाकुर के अनुसार, अक्टूबर 2025 में बीसीसीएल से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें पीएफ मद में 35.5 लाख रुपये प्राप्त हुए थे. जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने फर्जी चेक और जाली हस्ताक्षर के माध्यम से उनके खाते से पूरी रकम निकाल ली. इस मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने बैंक मोड़ थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच में जुट गई. वहीं पुलिस ने जांच के दौरान 3.5 लाख रुपये की राशि रिकवर कर ली.
हालांकि, पीड़ित परिवार ने कहा कि शेष राशि लगभग 32 लाख रुपये अब तक बरामद नहीं किए गए हैं. वहीं ठगी की बड़ी रकम मणिपुर और तेलंगाना के विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया है. जिसे लेकर परिवार ने कहा कि कई महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला, जिस कारण से उन्हें अनिश्चितकालीन अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा.
इसे भी पढ़े: पलामू में बाइक सवारों की टक्कर में 2 युवकों की मौत, 2 अन्य का इलाज जारी
परिवार की मांग पूरी होते तक अनशन जारी
परिवार ने अनशन पर बैठकर प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में शामिल दलालों, बैंक कर्मियों और अन्य आरोपियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए. इसके साथ ही उन्होंने ठगी गई पूरी राशि वापस कराने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की है. परिवार का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा.


