Thursday, October 29, 2026

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर मंगलवार को चर्चा जारी, NDA और कांग्रेस की अलग-अलग बैठक

दिल्ली: संसद के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। आज लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहेगी। सत्ता पक्ष और विपक्ष की रणनीतियों को लेकर आज का दिन अहम माना जा रहा है। सत्र की शुरुआत से पहले संसद की एनेक्स बिल्डिंग में एनडीए संसदीय दल की बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के सभी एनडीए सांसद शामिल हो रहे हैं। माना जा रहा है कि बैठक में सदन की कार्यवाही को लेकर आगे की रणनीति और विपक्ष के सवालों का जवाब देने पर चर्चा होगी।

वहीं, कांग्रेस पार्टी भी आज अपनी अलग बैठक करने जा रही है। कांग्रेस के लोकसभा सांसद सुबह 10:30 बजे संसद परिसर स्थित कांग्रेस संसदीय दल (CPP) कार्यालय में बैठक करेंगे। इस बैठक में सदन की कार्यवाही, पार्टी की रणनीति और मौजूदा राजनीतिक हालात पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।

इससे पहले सोमवार को बजट सत्र का चौथा दिन हंगामेदार रहा। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण के दौरान सदन में जोरदार हंगामा हुआ। राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब Four Stars of Destiny का हवाला देते हुए दावा किया कि 31 अगस्त 2020 को चार चीनी टैंक लद्दाख सीमा के पास पहुंच गए थे।

राहुल गांधी के इस बयान पर पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री अमित शाह ने आपत्ति जताई। दोनों मंत्रियों ने इस बयान को नियमों के खिलाफ बताते हुए राहुल गांधी को टोका। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी नियमों का हवाला देते हुए राहुल गांधी को रोक दिया, जिससे सदन में शोर-शराबा बढ़ गया। आज के दिन धन्यवाद प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा के दौरान एक बार फिर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार हैं। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सत्र की कार्यवाही किस दिशा में आगे बढ़ती है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर