Monday, November 2, 2026

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के खिलाफ समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज

दिल्ली : आर्यन खान ड्रग केस की जांच कर चुके अधिकारी समीर वानखेड़े को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को अदालत ने वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के खिलाफ दायर उनकी याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई करने का अधिकार दिल्ली हाई कोर्ट के पास नहीं है। हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि समीर वानखेड़े चाहें तो किसी उचित अदालत में दोबारा याचिका दायर कर सकते हैं।

अदालत ने अंतरिम याचिका पर सुनवाई करते हुए दो अहम सवालों पर विचार किया। पहला यह है कि क्या यह मामला दिल्ली में सुनवाई योग्य है और दूसरा यह कि क्या सीरीज में समीर वानखेड़े जैसा दिखाया गया किरदार पहली नजर में उनके लिए कानूनी रुप से नुकसानदेह है। अदालत ने अधिकार क्षेत्र को आधार बनाकर याचिका को खारिज कर दिया। समीर वानखेड़े की ओर से वरिष्ठ वकील जे. साई दीपक ने दलील दी थी कि वानखड़े से जुड़े विभागीय मामले दिल्ली में स्थित हैं, इसलिए मामला दिल्ली में सुना जाना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वेब सीरीज बदले की भावना से बनाई गई है और इसमें जानबुझकर समीर वानखेड़े जैसी छवि वाले किरदार को दिखाया गया है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ है।

समीर वानखेड़े ने इस मामले में 2 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी। उनका कहना था कि यदि यह राशि उन्हें मिलती है, तो वह इसे टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में कैंसर मरीजों के इलाज के लिए दान करेंगे। द बैड्स ऑफ बॉलिवुड सीरीज के पहले एपिसोड में एक सीन दिखाया गया है, जिसमें एक अधिकारी ड्रग्स लेने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार करता है। इस अधिकारी का लुक और व्यवहार समीर वानखेड़े से मिलता-जुलता बताया गया है। सीरीज के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस किरदार की तुलना समीर वानखेड़े से की गई थी। समीर वानखेड़े 2 अक्टूबर 2021 को आर्यन खान ड्रग केस की जांच करने वाली एनसीबी टीम के प्रमुख अधिकारियों में शामिल थे। इस मामले में आर्यन खान को कई हफ्तों तक जेल में रहना पड़ा था, लेकिन बाद में सबूतों के अभाव में उन्हें क्लीन चिट मिल गई। वहीं यह सीरीज पहले से ही विवादों में है, क्योंकि इसके एक एपिसोड में अभिनेता रणबीर कपूर को ई-सिगरेट पीते दिखाए जाने पर भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर