Thursday, October 29, 2026

रांची में दिल्ली पुलिस की रेड, चोरी की 2 थार और 4 बाइक बरामद, मौके से एक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

रांची: दिल्ली में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी समीर अंसारी के कांके स्थित सुहाना सिटी आवास पर दिल्ली पुलिस और कांके पुलिस ने मिलकर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से चोरी के दो थार वाहन और चार मोटरसाइकिल बरामद कीं. हालांकि, मुख्य आरोपी समीर अंसारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस ने उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें : रांची में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

किराये पर वाहन लेकर फरार हो जाता था गिरोह

दिल्ली पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य ट्रैवल एजेंसियों से चारपहिया वाहन किराये पर लेते थे और फिर उन्हें लेकर फरार हो जाते थे. पिछले करीब आठ महीनों से गिरोह के सदस्य कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर सैकड़ों वाहन किराये पर लेकर गायब हो रहे थे. इसके बाद वाहनों के नंबर प्लेट बदलकर उनका इस्तेमाल किया जाता था. बाद में चोरी के वाहनों को बेच दिया जाता था या कबाड़ में खपा दिया जाता था.

जीपीएस लगे वाहन से पुलिस ने बिछाया जाल

दिल्ली पुलिस ने गिरोह तक पहुंचने के लिए खास रणनीति बनायी. पुलिस ने जीपीएस से लैस एक वाहन को ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से किराये पर लगवाया. गिरोह के सदस्य कथित तौर पर उस वाहन को भी चोरी कर कांके स्थित समीर अंसारी के घर ले आये. जीपीएस के जरिये वाहन की लोकेशन का पता लगाते हुए दिल्ली पुलिस कांके पहुंची.

सुबह पांच बजे छापेमारी

दिल्ली पुलिस ने समीर के घर की लोकेशन का पता लगाने के बाद रात करीब तीन बजे से निगरानी शुरू की. सुबह पांच बजे कांके पुलिस को सूचना देकर मिलकर छापेमारी की गयी. पुलिस के अनुसार, घर का दरवाजा खटखटाने के बावजूद करीब दो घंटे तक दरवाजा नहीं खोला गया. इसी दौरान मुख्य आरोपी समीर घर के पिछले दरवाजे से निकलकर धान के खेत की ओर भाग गया. पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिली.

दो थार और चार बाइक समेत फर्जी नंबर प्लेट बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से दो थार वाहन और चार दोपहिया वाहन जब्त किये. पुलिस के अनुसार, सभी वाहनों पर दिल्ली के फर्जी नंबर प्लेट लगे हुए थे. इसके अलावा समीर के नाम और पहचान से संबंधित एक कथित फर्जी पासपोर्ट भी बरामद किया गया. पुलिस का दावा है कि पासपोर्ट पर समीर की तस्वीर थी, जबकि नाम किसी अन्य व्यक्ति का था. इसी पासपोर्ट के जरिये वह कथित तौर पर चोरी के पैसों से दुबई भी जा चुका था. मामले में पुलिस गिरोह के नेटवर्क और चोरी के अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी जुटा रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर