Sunday, November 1, 2026

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच के सीसीयू में कराया गया भर्ती

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में चर्चित युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच के बीच शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस हिरासत में रखे गए एक संदिग्ध अशोक सिंह राघव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सोनारी निवासी अशोक सिंह से पिछले करीब चार दिनों से चांडिल थाने में पूछताछ किए जाने की बात सामने आ रही है। शनिवार सुबह पूछताछ के दौरान उसकी स्थिति अचानक गंभीर हो गई।

इसे भी पढ़ें : हज़ारीबाग के चौपारण में नशा, साइबर फ्रॉड और डायन कुप्रथा के खिलाफ छात्रों को किया गया जागरूक

बताया जा रहा है कि थाने में पूछताछ के दौरान अशोक सिंह को अचानक खून की उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ते देख पुलिसकर्मी तत्काल उसे लेकर जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद उसे तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर