Tuesday, July 21, 2026

तराना में तनाव और हिंसा, आगजनी-पथराव के बाद बाजार बंद, भारी पुलिस बल तैनात

उज्जैन: उज्जैन जिले के तराना कस्बे में गुरुवार रात शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को गंभीर हिंसा में बदल गया। दो समुदायों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। हालात को देखते हुए प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़े। पहले एक दुकान में आग लगा दी गई। इसके बाद अज्ञात लोगों ने पूर्व पार्षद आजाद खान की बस को जला दिया। इससे इलाके में दहशत फैल गई और लोगों में डर का माहौल बन गया। आगजनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू हो गया। इस दौरान एक युवक घायल हो गया। पथराव के चलते कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी।

रात में ही भड़क उठा था विवाद

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात एक युवक के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इसके बाद दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया और रात में ही 11 बसों में तोड़फोड़ की गई थी। रातभर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। शुक्रवार सुबह हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तराना थाना का घेराव किया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने आरोपियों का जुलूस निकालने और उनके घर तोड़ने की मांग भी रखी।

सोहेल ठाकुर पर जानलेवा हमला

इसी दौरान कुछ युवकों ने पीछे से सोहेल ठाकुर पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें उज्जैन रेफर किया गया। पुलिस ने इस मामले में सप्पन मिर्जा (मदारबड़ा), ईशान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, सलमान मिर्जा, रिजवान मिर्जा और नावेद के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

तनाव को देखते हुए शुक्रवार को तराना बाजार पूरी तरह बंद रखा गया। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जुमे की नमाज भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर