Friday, October 30, 2026

तेज प्रताप यादव ने पोस्ट के जरिए दिया जवाब, बोले- जलने वाले जलते रहेंगे, हम आगे बढ़ते रहेंगे

मनोरंजन डेस्क: JJD सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी है। उन्होंने लिखा कि जलने वाले जलते रहेंगे, लेकिन वह अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ते रहेंगे। तेज प्रताप ने यह भी कहा कि कौन उनके बारे में क्या बोलता है और क्या सोचता है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

इसे भी पढ़े: Varanasi: ड्रम में छिपाकर रखा था 23 किलो जानलेवा मांझा, महिला हिरासत में

तेज प्रताप ने एक्स पर किया था पोस्ट

तेज प्रताप यादव ने इससे पहले एक्स पर पोस्ट कर दावा किया था कि पटना के रूपचंद भागवत उत्सव हॉल में नाच-गाने के कार्यक्रम की आड़ में उनके खिलाफ साजिश रची जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा था कि वह किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देंगे।

मीडिया के सामने अनुष्का यादव ने क्या कहा?

तेज प्रताप के पोस्ट के बाद अनुष्का यादव पहली बार मीडिया के सामने आईं। वह अपने भाई आकाश यादव और बेटी उज्जैनी के साथ उसी हॉल में पहुंची थीं। अनुष्का ने बताया कि वह एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने तेज प्रताप के पोस्ट या ट्वीट पर ध्यान नहीं दिया। अनुष्का के मुताबिक, उनकी एक बेटी है और उनका ज्यादातर समय उसी के साथ बीतता है।

तेज प्रताप ने पोस्ट में और क्या लिखा?

तेज प्रताप यादव ने एक अन्य पोस्ट में बिना किसी का नाम लिए अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि वह अपने शो में व्यस्त हैं और अपने काम में मस्त हैं। वह अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को उनकी तरक्की देखकर जलन होती है, लेकिन उनका काम जवाब देना नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और सफलता से इतिहास बनाना है।

तेज प्रताप ने आगे लिखा कि जलने वाले जलते रहेंगे और बोलने वाले बोलते रहेंगे, लेकिन वह अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहेंगे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद और अपने कर्मों पर भरोसा जताया।

दूसरे पोस्ट में लक्ष्य को लेकर कही ये बात

तेज प्रताप यादव ने अपने दूसरे पोस्ट में अपने लक्ष्य का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि उन्होंने अपने जीवन में एक लक्ष्य तय किया है और उसे हासिल किए बिना चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि रास्ते में कितनी भी चुनौतियां आएं या लोग उन्हें रोकने की कोशिश करें, वह न झुकेंगे, न रुकेंगे और न ही हार मानेंगे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर