खेल डेस्क: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। 15 सदस्यीय भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है।
Highlights:
अफगानिस्तान बोर्ड होगा मेजबान
तीन मैचों की यह टी20 सीरीज 13 से 17 सितंबर के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी। खास बात यह है कि मुकाबले भारतीय जमीन पर होंगे, लेकिन इस सीरीज का आधिकारिक मेजबान अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड होगा।
श्रेयस को कमान
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम एक बार फिर जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी। इससे पहले अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था, हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम जीत हासिल करने में सफल रही थी।
अब अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम मानी जा रही है। एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम अपनी तैयारियों को परखना चाहेगी और जीत के साथ बड़े टूर्नामेंट में उतरने का लक्ष्य रखेगी।
यह भी पढ़ें: लियोनेल मेसी के रिटायरमेंट पर चर्चा में आए रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी
वैभव को मौका
इस टीम में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। कम उम्र में लगातार शानदार प्रदर्शन कर चर्चा में आए वैभव के लिए यह एक और बड़ा मौका होगा। वह टीम के साथ एशियन गेम्स की तैयारियों का भी हिस्सा होंगे।
सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 15 सितंबर और तीसरा व अंतिम मुकाबला 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।
यह भी पढ़ें: वैभव की पारी के आगे बाल-बाल बचा “तेंदुलकर का रिकॉर्ड”
टीम लिस्ट
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि विश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

